Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन – उदोतगढ़

 

 

जिला भिंड के उदोतगढ़ के सरकारी स्कूल से 10 कंप्यूटर और 7 लाख का कीमती सामान हुआ चोरी।

 

उदोतगढ़ – शासकीय उ. मा .विद्यालय उदोतगढ़ से अज्ञात चोरों ने रविवार सोमवार की रात छत के रास्ते स्कूल में घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने स्कूल परिसर में घुस कर कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़ दिया जिसमे रखे 10 कंप्यूटर एवम उनके समान की चोरी की। इसके बाद स्कूल में बने नवीन लैब का ताला तोड़ कर उसमे रखा पूरा सामान समेट लिया जिसमे काफी कीमती सामान रखा हुआ था। जिसके साथ साथ स्कूल में लगी एक एलईडी लाइट भी चोरी कर ले गए। सोमवार को जब स्कूल खुला तो कमरों में समान बिखरा पड़ा था स्कूल के प्राचार्य श्री इंद्रपाल सिंह नागर ने मामले की शिकायत अटेर थाने में दर्ज कराई ।

 

लैब का सामान भी किया चोरी

अटेर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के जी शर्मा ने बताया कि अवकाश की रात अज्ञात चारों ने विद्यालय में चोरी को अंजाम दिया। चोरों द्वारा 7 लाख रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान चुराया । अटेर थाना पुलिस ने 90 हजार रूपए की चोरी दर्ज की है जबकि बी ई ओ के मुताबिक सात लाख का सामान चोरी किया है पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। लेकिन चोरों के खिलाफ कोई खास सबूत हाथ नहीं लगा।

 

 

उदोतगढ़ से दीपक सिंह गुर्जर की खास रिपोर्ट

Mob 7067789332