लोकेशन – अमानगंज
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का सी एच सी अमानगंज में हुआ शुभआरम्भ

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पन्ना एस के त्रिपाठी के निर्देशानुसार सी एच सी अमानगंज में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित मिश्रा द्वारा १० सितम्बर को 1 से 19 वर्ष के बालक बालिका को अल्बेंडज़ोल दबा खिला कर किया शुभआरंभ
डॉ मिश्रा द्वारा बताया गया की सभी सरकारी और प्राईवेट स्कूलो एवम् आंगनवाड़ी में ये दवा खिलायी जायेगी इस गोली को बच्चों को खिलानेसे उनके पेट में कृमि नष्ट हो जाते है जिससे बच्चो में ख़ून की कमी ,कुपोषण ,वज़न में कमी होना से बचाया जा सकता है
उक्त दवा के सेवन से अपतृयक्ष फायदे होते ही जैसे बच्चों की कार्य में वृद्धी
आगामी १३ सितम्बर को जिन बच्चों ने दवा का सेवन नहीं किया है उन्हें मॉप अप राउण्ड द्वारा स्कूल और आंगनवाड़ी में दवा खिलायी जायेगी
डॉ मिश्रा ने सभी अभिभावक गणों से अपील की ही की अपने बच्चों को दवा जरूर खिलवाये
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीसीएम संजय त्रिपाठी, बीएम दीपेश रिछारिया बड़े बाबूजी, सेक्टर सुपरवाइज़र आर एस यादव, देवी बाबू एवं स्टाफ मोजूद रहा
रिपोर्ट – प्रदीप अवस्थी
दिनांक 11/09/2024

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।