Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 31, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आज सबलगढ़ में गांधी पार्क स्थित कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित विधायक बैजनाथ सिंह कुशवाहा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जादौन

आज सबलगढ़ में गांधी पार्क स्थित कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित विधायक बैजनाथ सिंह कुशवाहा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जादौन द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं जन नायक राजीव गांधी की जन्मतिथि मनाई गई सबसे पहले विधायक बैजनाथसिंह कुशवाहा ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए उन्हें रोली चंदन लगाया इसी प्रकार उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी का रोलीचंदन से पूजन किया उनकी तस्वीर पर पुष्पाहार पहनाया गया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने आज इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की और कार्यक्रम का संचालन किया सबसे पहले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ एडवोकेट गोपाल दास गुप्ता जी ने राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा राजीव गांधी के कारण आज हम भारत में संचार क्रांति का लाभ ले रहे हैं गोपाल दास गुप्ता ने बताया की ग्राम पंचायत अधिनियम लाकर श्री राजीव गांधी ने भारत में पंचायती राज की व्यवस्था का सूत्रपात किया और सत्ता के विकेंद्रीकरण करने में यह एक मील का पत्थर साबित हुआ विधायक बैजनाथ सिंह कुशवाह ने राजीव गांधी के ऊपर बोलते हुए कहां पहली बार कांग्रेस पार्टी को राजीव गांधी के नेतृत्व में 400 से अधिक सीटें लोकसभा में प्राप्त हुई प्रचंड बहुमत की सरकार ने जनता के हित के अनेक कार्य भारत वर्ष में लागू कीऐ उनमें प्रमुखता से पंचायती राज व्यवस्था संचार में मोबाइल क्रांति और सत्ता का विकेंद्रीकरण प्रमुख है आज राजीव गांधी के कारण हम वर्तमान ज्ञान के युग का संचार के युग का और समरसता के योग का लाभ ले रहे हैं बैजनाथ सिंह कुशवाहा ने बताया वर्तमान में भाजपा सरकार राजीव गांधी के द्वारा किए गए कार्य को ध्यान में ना रखते हुए जोर जबरदस्ती से सत्ता का केंद्रीकरण करने वाले की है राजीव गांधी द्वारा प्रतिपादित पंचायती राज व्यवस्था में निर्णय लेने का अधिकार जिले से लेकर ग्राम पंचायत तक निश्चित था लेकिन अब हर फैसले के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी की तरफ देखना पड़ता है अगर यही हालत रही तो वह दिन दूर नहीं जब हैंडपंप का निर्णय भी मोदी जी लेंगे आज गांधी पार्क स्थित कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी के जन्मदिन को मनाने के लिए बैजनाथ सिंह कुशवाहा विधायक सबलगढ़ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जादौन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रघुनाथ सिंह जादौन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गोपाल दास गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सोबरन सिंह जादौनसरपंच किरतपुर वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेंद्र सिंह जादौन आनंद सिंह जादौन टेटरा किसान कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र मरैया योगेंद्र सिंह दाऊ शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक रामपुरी विधायक प्रतिनिधि श्रीपति प्रजापति जिला पंचायत सदस्य कमल रावत बाबूलाल सागर रोशन लाल छाबरिया महेंद्र बंसल वासुदेव त्यागी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे