लोकेशन जयपुर राजस्थान
*उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एबीवीपी के मरुकांतार स्पंदन समारोह में भाग लिया*


नई दिल्ली- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित रामजस कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित ‘मरुकांतार स्पंदन 2.0’ विद्यार्थी मिलन समारोह 2024 में भाग लिया।
समारोह में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश पूनियां जी, एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल जी व क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अश्विनी शर्मा जी, रामजस कॉलेज के प्रिंसिपल श्री अजय अरोड़ा जी के साथ ही यूनिवर्सिटी के अनेक युवा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
छात्रों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल छात्रों को एकजुट करते हैं, बल्कि भविष्य के नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के लिए उनकी क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम हैं।
इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनावों में अध्यक्ष पद हेतु श्री ऋषभ चौधरी जी, उपाध्यक्ष पद हेतु श्री भानु प्रताप सिंह जी, सचिव पद हेतु सुश्री मित्रविंदा कर्णवाल जी, संयुक्त सचिव पद हेतु श्री अमन कपासिया जी को वोट देने का आह्वान किया।
रिपोर्टर प्रियंका माली व कानाराम यादव

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान
Honoured to be part of the Mindfulness Summit hosted by FICCI Ladies Organisation in Jaipur today.