सरदारपुर -:
हास्टल में 2 छात्रों की करंट लगने से मौत पानी की टंकी साफ करने उतरे थे मोटर के तार से फैला करंट*

*वर्तमान विधायक एवं पूर्व विधायक के बीच हुई नोंक झोंक*
*विधायक ने मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार को 25-25 लाख रुपए की सहायता राशि देने की मांग की है*
सरदारपुर – जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास में दो छात्रों की करंट लगने से मौत हो गई। घटना आज सुबह करीब 7:30 बजे की है। दोनों छात्र सफाई करने हास्टल की पानी की टंकी में उतरे थे। इसी दौरान टंकी में लगी मोटर के तार से करंट फेल गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए।
हास्टल में पानी भरने आए एक ग्रामीण ने ये देखा और बाकी छात्रों और वार्डन को सुचना दी। इसके बाद दोनों छात्रों को अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में विकास पिता संग्राम सिंह (17) और आकाश पिता शैतान निनामा शामिल हैं। दोनों कक्षा 12वीं के छात्र थें।
*साथी बोलें -पानी भरने वालों से पता चला*
हॉस्टल के छात्र रोहित ने बताया,हम सुबह नाश्ता करने जा रहे थे। तभी हास्टल में पानी भरने आने वाले लोगों ने बताया कि टंकी में दो बच्चे पड़े हैं।हम वहां पहुंचे और दोनों को बाहार निकाला ।तब उनकी सांसें चल रही थी। दोनों को हास्पिटल लेकर पहुंचे तब उनकी मौत हो चुकी थी।
*विधायक ने कहा जिम्मेदार पर कार्रवाई हो*
कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि हास्टल की जिम्मेदारी जिस भी अधिकारी या कर्मचारी की है उसे लापरवाही को लेकर बर्खास्त किया जाए।
सरदारपुर से राहुल राठोड़ की रिपोर्ट

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच