Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भिण्ड -:

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

 

घर-घर जाकर चला रहे सदस्यता अभियान

भिंड : जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती को भाजपा कार्यकर्ता समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर याद किया एवं भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने सदस्यता अभियान के तहत घर जाकर नए सदस्यों को जोड़ा।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एक नया विचार समाज को दिया और यह विचार यह था कि हमें ऐसी राजनीति करनी है कि जैसा मैं अपने परिवार के लिए सोचता हूं, वैसा मैं सबके लिए सोचूं। जैसी सुविधाएं मुझे चाहिए वैसी सुविधाएं सबको मिलनी चाहिए।जनसंघ के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एक छोटा सा पौधा लगाया था। वह आज भाजपा पार्टी के विशाल वट वृक्ष के रूप में आज विश्व का सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हुआ है।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश के अंदर एक नई विचारधारा को अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के उत्थान और कल्याण का संकल्प दिलाया। जिन्होंने विपरीत परिस्थिति को अनुकूल बनाकर कर्मयोगी के रूप में अपना पहचान बनाया। भाजपा के हर कार्यकर्ता उन्हें के रास्ते पर चलता है। उनके चरणों में हम सच्चे श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज अनंत,जिला सह कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिवांकर सिंह भदोरिया, किसान मोर्चा जिला मंत्री महेंद्र कुशवाहा, युवा मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री अनिल कोरकू,युवा मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष सौरव जैन,सुरेंद्र सोलंकी,प्रदीप भदौरिया,राहुल सिंह गुर्जर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

भिण्ड से विजय कुमार शर्मा की रिपोर्ट