Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आष्टा -:

 

भारतीय संस्कृति का संपोषण हमारा दायित्व :- कैलाश परमार

 

हमारी अद्भुत, अलौकिक एवं ऐतिहासिक सनातनी संस्कृति का संरक्षण एवं उसका पोषण हमारा दायित्व है। विजयदशमी का पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है, जो आजीवन हमें मार्गदर्शित करता है। भारतीय संस्कृति का संपोषण आज के समय में आवश्यक है । हमें त्योहारों एवं उत्सवो पर आयोजन समितियो की मदद करना चाहिए। उक्त परिचर्चा विजयदशमी उत्सव समिति अलीपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारी के सम्मान में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने चर्चा करते हुए व्यक्त की। विजयादशमी उत्सव समिति अलीपुर ने आज पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार से भेंट की जहां पर परमार मित्र मंडल द्वारा समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ठाकुर का साफा बांधकर, श्रीफल, दुपट्टे से स्वागत किया। विजय दसवीं उत्सव समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्जुन सिंह ठाकुर ने इस वर्ष की विजयदशमी उत्सव की तैयारी से अवगत कराया। उन्होनें कहा की समिति के नेतृत्व में इस वर्ष का विजया दशमी ऐतिहासिक रूप से सफल होगा। इस अवसर पर अर्जुन सिंह ठाकुर, राजकुमार मालवीय पार्षद, राहुल परमाल, जितेंद्र सिंह वर्मा, अजय राजपूत , राहुल चित्तौड़ा , सतीश सिंगन, महेंद्र नायक आदि उपिस्थत थे।

 

आष्टा से किरन रांका की रिपोर्ट