
सीहोर /किरण रांका
दशहरा पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन सीहोर में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया । उक्त कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, पिछड़ा वर्ग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक श्री सुदेश राय, कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह, पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर द्वारा पुलिस लाइन सीहोर में आयोजित शस्त्र पूजा कार्यक्रम में शस्त्र पूजन किया।
इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गीतेश गर्ग,अपर कलेक्टर श्री वृन्दावन सिंह,एसडीएम सीहोर श्री तन्मय वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीहोर सुश्री पूजा शर्मा, डीएसपी श्री विजय अंभोरे,सीएसपी सीहोर श्री निरंजन सिंह राजपूत एवं रक्षित निरीक्षक सीहोर श्री उपेंद्र यादव,, थाना प्रभारी मंडी, कोतवाली सहित पुलिस लाइन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय, थाना मंडी एवं कोतवाली का बल उपस्थित रहा ।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण