Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना डबरा सिटी पुलिस की कार्यवाही

पुलिस ने अपह्त नाबालिग बालिका को डबरा रेलवे स्टेशन से सकुशल दस्तयाब कर अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार

🔴 अपर्हता बालिका को सकुशल दस्तयाब कर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करने में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

ग्वालियर। 16.10.2024 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री निरंजन शर्मा द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा श्री विवेक शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी निरीक्षक यशवंत गोयल के द्वारा थाना बल की एक टीम को थाना के अपराध क्रमांक 91/2024 धारा 363 ताहि. के प्रकरण में अपर्हत नाबालिग बालिका की पतारसी कर दस्तयाब करने एवं अपहरणकर्ता को पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा संभावित क्षेत्रों में दबिश दी गई एवं अपर्हता बालिका की पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किये गये। दिनांक 15.10.2024 को पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई के उक्त प्रकरण में अपर्हता बालिका एवं संदेही आरोपी को डबरा रेलवे स्टेशन पर देखा गया है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम द्वारा डबरा रेलवे स्टेशन से अपर्हता बालिका को सकुशल दस्तयाब कर अपहरणकर्ता आरोपी रोशन बाथम को हिरासत में लिया गया। उक्त आरोपी को थाना डबरा सिटी अपराध क्रमांक 91/2024 धारा 363 ताहि. के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अपर्हता बालिका को सकुशल दस्तयाब कर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करने में 10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तार आरोपीः- रोशन पुत्र नंद किशोर बाथम निवासी लक्ष्मी कालोनी डबरा जिला ग्वालियर।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त अपह्त नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में थाना प्रभारी डबरा शहर निरी0 यशवंत गोयल, उनि0 सुमन पालिया, सउनि0 रणवीर सिह, प्र.आर0 जितेन्द्र रिछारिया, आर0 अविनाश पटसारिया, म.आर0 जया कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही।