Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना आंतरी पुलिस की कार्यवाही
शराब पीने के दौरान दोस्त से हुए विवाद पर उसकी गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
दिनांक 17.10.2024 ग्वालियर।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 17.10.2024 को फरियादी नारायण माहौर निवासी वार्ड क्र0- 07 तिवारी मोहल्ला आंतरी हाल नाका चंदबदनी लश्कर ग्वालियर ने थाना आंतरी में रिपोर्ट लेख कराई कि उसका छोटा भाई राजेश माहौर मां रामकली माहौर के साथ तिवारी मोहल्ला आंतरी में रहता है और साइकिल रिपेयिंग की दुकान पर पर काम करता है। आज दिनांक 17.10.2024 को सुबह मुझे आंतरी से मोबाइल पर फोन पहुंचा, कि तुम्हारा छोटा भाई राजेश माहौर खत्म हो गया है, मैं आंतरी अपनी मां के पास पहुंचा। मैंने अपनी मां से पूछा कि राजेश कल कहां था, तब मेरी मां ने बताया कि अपने मकान के सामने गली में रहने वाले राजू माहौर, उसे शराब पीने के लिए बुलाकर शाम करीब 07.00 बजे ले गया था। तब मुझे पता चला कि मेरा भाई राजेश मौहल्ले के राजू माहौर के साथ दारू पीने के लिए हमारे मकान के बगल से खपरेल के बने कमरे के बाहर दारू पीने के बाद, किसी बात पर दोनों में विवाद हुआ और खपरेल वाले कमरे में ले जाकर राजू माहोर ने मेरे भाई राजेश माहोर की गला दबाकर हत्या कर दी है। उक्त रिपोर्ट पर से थाना आंतरी में आरोपी के खिलाफ अप0क्र0-175/24 धारा 103(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी आंतरी द्वारा उक्त हत्या के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। थाना आंतरी क्षेत्र में हुई उक्त हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री निरंजन शर्मा को थाना आंतरी पुलिस की टीम बनाकर उक्त हत्या के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा श्री विवेक शर्मा के कुशल मार्गदर्शन मेेेेें थाना प्रभारी आंतरी निरीक्षक देवेन्द्र मिश्रा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना बल की टीम को उक्त हत्या के प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा आरोपी की छिपने के संभावित जगहों पर उसकी तलाश की गई। पुलिस टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त हत्या का आरोपी संदलपुर रेलवे स्टेशन के पास देखा गया है। सूचना पर से पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी राजू माहौर को संदलपुर रेलवे स्टेशन के पास से हिरासत में लिया गया। पकड़े गये आरोपी से उक्त हत्या के संबंध में पूछताछ की गई तो उसके द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा गहनता से पूछताछ की तो उसने शराब पीने के दौरान दोनों का आपस में विवाद होने पर उसके द्वारा अपने दोस्त राजेश माहौर(मृतक) की गला दबाकर मृत्यु कराना स्वीकार किया। जिस पर से आंतरी पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी को थाना आंतरी के अप0क्र0-175/24 धारा 103(1) बीएनएस के प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया। आंतरी पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुये चंद घंटे में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी – राजू माहौर पुत्र ललई माहौर निवासी वार्ड क्र0- 07 आंतरी, ग्वालियर।
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी आंतरी निरी0 देवेन्द्र मिश्रा, उनि0 प्रमोद शर्मा, सउनि0 जितेन्द्र भदौरिया, आर0 रविशंकर राजावत, संदीप यादव की सराहनीय भूमिका रही।