Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विधायक और सांसद के नाम सौंपे ज्ञापन, विधायक बोले-स्कूल बंद नहीं होना चाहिए
-सरकारी स्कूल बचाओ संघर्ष कमेटी ने सौंपा ज्ञापन
-19 अक्टूबर को अग्रवाल धर्मशाला में होगा स्कूल बचाओ सम्मेलन
गुना। सीएम राइज, क्लोजर मर्जर और एकीकृत शाला आदि के नाम पर बंद किए जा रहे प्रदेश में 94 हजार स्कूलों को बचाने के लिए बुधवार को सरकारी स्कूल बचाओ संघर्ष कमेटी ने बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनके कार्यालय पर उनके प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही लोगों से सरकारी स्कूल बचाने की इस मुहिम से जुड़ने का आवाहन किया। छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को एकजुट करने गुना में 19 अक्टूबर को अग्रवाल धर्मशाला में शाम 4 बजे से स्कूल बचाओ सम्मेलन होगा। इसमें ऑल इंडिया सेव एजुकेशन कमेटी के जनरल सेक्रेटरी प्रो तरूण कांति नश्कर आएंगे। सरकारी स्कूल बचाओ संघर्ष कमेटी के मोहर सिंह लोधी ने बताया कि बुधवार को मध्य प्रदेश में विभिन्न नामों पर बंद किए जा रहे 94000 सरकारी स्कूलों एवं उनमें मूलभूत जरूरतों के संबंध में जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा है।
हमने बताया कि हमारा मध्य प्रदेष शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है। मध्य प्रदेश में 121000 सरकारी स्कूल हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि इनमें से 94 हजार स्कूलों को विभिन्न नामों से बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में लगभग 9200 सीएम राइज स्कूल खोले जा रहे हैं। यह स्कूल हर ब्लॉक में खुल रहे हैं। पहले चरण में गुना जिले में 6 सीएम राइज स्कूल खोले गए हैं जिनमें से बमोरी ब्लॉक में दो फतेहगढ तथा बमोरी, गुना में एक मॉडल स्कूल के स्थान पर, चांचौड़ा तथा राघौगढ़ में एक-एक मॉडल स्कूल के स्थान पर और आरोन में एक बरखेड़ा हाट गांव में खोला गया है। दूसरे चरण में गुना जिले में तीन नए सीएम राइज स्कूल म्याना, मधुसूदनगढ और राधौगढ़ उत्कृष्ट स्कूल में खोले जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन सीएम राइज स्कूलों के 15 किमी के दायरे में आने वाले दूसरे सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया जाएगा।
इसके पहले भी क्लोजर-मर्जर एवं एकीकृत शाला के नाम पर कई स्कूलों को बंद कर दिया गया है, गुना जिले में ही लगभग 430 स्कूल बंद हो गए हैं। सरकारी स्कूलों में गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चे अध्ययन करते हैं। इन सरकारी स्कूलों के बंद होने से लाखों बच्चे षिक्षा से वंचित हो जाएंगे। जबकि पहले से ही इन स्कूलों में भवन, शिक्षक, लैब, टेबल-कुर्सी, लाइट पंखे, डस्टर चौक आदि का अभाव है। ज्ञापन देने वालों में डा. पुष्पराग शर्मा, एडवोकेट महेष बैरागी, कर्मचारी कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह रघुवंशी, एडवोकेट सीमा राय, एडवोकेट सादिक खान, सुरेंद्र कुमार और छात्र प्रतिनिधि रक्षा मीना, रचना ओझा सहित कई छात्र उपस्थित रहे।

विधायक ने की सराहना, कहा-बंद नहीं होना चाहिए स्कूल
स्कूल बचाने की इस मुहिम को बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल ने सराहा और कहा कि स्कूल बंद नहीं होना चाहिए। पढ़ाई सभी के लिए जरूरत है। गांव-गांव में स्कूलों में सुविधाएं होना चाहिए, ताकि बच्चे पढ़ाई के प्रति आकर्षित हों। उन्होंने नागरिकों की इस बात को उचित प्लेट फार्म पर रखने का भरोसा दिया। इसके साथ ही अलग अलग टीम द्वारा विधायक जयवर्धनसिंह, पन्नालाल शाक्य और प्रियंका मीना को भी ज्ञापन दिया गया।