थाना विश्वविद्यालय पुलिस की चेकिंग के दौरान कार्यवाही
विश्वविद्यालय पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान हूटर बजाते हुये स्कॉर्पियो वाहन को पकड़कर की चालानी कार्यवाही
ग्वालियर 20.10.2024 । पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में वाहनों की आकस्मिक चेकिंग कर असामाजिक तत्वों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी(भापुसे) द्वारा अधीनस्थ समस्त थानों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में रेंडम चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी विश्वविद्यालय सुश्री हिना खान के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में थाना प्रभारी विश्वविद्यालय निरीक्षक उपेन्द्र छारी द्वारा पुलिस टीम के साथ दिनांक 19.10.2024 को गोविन्दपुरी पर वाहनों की रेण्डम चेकिंग की जा रही थी, दौरान चेकिंग पुलिस टीम को एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी क्रमांक एमपी07-सीएफ-7606 हूटर बजाती हुई आती दिखी, पुलिस चेकिंग देखकर उसने वाहन को वापस लौटाने का प्रयास किया लेकिन चेकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोककर देखा तो उसमें हूटर लगा हुआ था। चेकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा चालक से उक्त स्कॉर्पियो में लगे हूटर के संबंध में अनुमति चाही, तो उसके द्वारा कोई भी अनुमति नही होना बताया गय। पुलिस टीम द्वारा मौके पर 185(4)एमव्ही एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर समंस शुल्क 3000/- रूपये का वसूला गया और वाहन से हूटर को उतरवाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा आमजन को दो पहिया वाहन पर हेलमेट व कार में सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की समझाइश दी जा रही है।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण