Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर पुलिस की पहल से वर्षों पुराने विवादों का हुआ निराकरण

थाना हस्तिनापुर में समझौते वाले हनुमान जी के दरबार में पुलिस ने आपसी विवाद सुलझाकर मुरझाए चेहरों को मुस्कुराते हुए घर भेजा

🔴 छोंदी गाँव के गुर्जर समाज में दो गुटों में सालों पुराने संघर्ष को समझौते वाले हनुमान के सामने पुलिस ने घंटों में सुलझाया-पुलिस ने दोनों पक्षों के बैठकर भोजन करवाया
🔴 65 लाख रुपये तक के विवाद घंटों में सुलझे..शादी विवाह व पति पत्नी के विवाद हरेक दिन सुलझाये जाते हैं।

ग्वालियर। 20.10.2024। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,(भापुसे) द्वारा ग्वालियर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आमजन से जनसंपर्क बढाने एवं पारिवारिक, संपत्ति या ज़मीनी विवाद की लंबित शिकायतों के निराकरण हेतु निर्देश दिये गये हैं। इसी तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी,भापुसे द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त सीएसपी, एसडीओपी व थाना प्रभारियों को सामुदायिक पुलिसिंग करने एवं पारिवारिक, संपत्ति या ज़मीनी विवाद की लंबित शिकायतों का निराकरण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी बेहट श्री संतोष कुमार पटेल के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में थाना प्रभारी हस्तिनापुर उनि0 राजकुमार राजावत द्वारा थाने में आने वाले में आने वाले पारिवारिक, संपत्ति या ज़मीनी विवाद का निराकरण कराया गया। ग्वालियर पुलिस का एक ऐसा थाना हस्तिनापुर है जहां पुलिस की मदद भगवान करते हैं और पीड़ित परिवारों को न्याय देते हैं। थाना हस्तिनापुर में बरगद के पेड़ के नीचे बैठे हनुमान जी जिन्हें संकट मोचन भी कहा जाता ह,ै अब एक नया नाम आ गया समझौते वाले हनुमान जी थाने के अंदर जाने से पहले हनुमान जी के दर्शन होते हैं। पुलिस के पास पारिवारिक, संपत्ति या ज़मीनी विवाद आते हैं तो पुलिस दोनों पक्षों को समझौते वाले हनुमान जी की चौखट में बैठाती है और दोनों पक्षों से चर्चा करती है। न्याय की बात करने वाले लोग बाबा के दरबार में सच का साथ देते हुए समझौते की ओर चल देते हैं। ऐसे कुछ मामले जो पुराने थे और समझौते वाले बाबा के दरबार में तत्काल सुलझ गए। इन विवादों को निपटाने में थाने के हवलदार वकील सिंह गुर्जर की अहम भूमिका रही है।
थाना हस्तिनापुर में सुलझाये गये मामले:-
(1) ग्राम छोंदी के गुर्जर समाज के दो गुटों में कई वर्षों से दुश्मनी थी। एक तरह रामलखन गुर्जर पटवारी का गुट जिसके खिलाफ तीन मुक़दमे हुए और दूसरी तरफ़ शिवराज गुर्जर का गुट जिनके खिलाफ एक अपराध पंजीबद्ध हुआ।साथ ही 14 बार दोनों पक्षों पर दंड प्रक्रिया संहिता व बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। दोनों पक्षों को जब समझौता वाले हनुमान जी के दरबार में बैठे तो अपनेआप शांति पकड़ ली और मेल मिलाप करने लगे। दोनों पक्षों ने संकल्प लिया कि अब हम लड़ाई नहीं करेंगे और बच्चों को पढ़ाए लिखायेंगे। उसके बाद दोनों पार्टियों ने खीर टिक्कड़ का भंडारा आयोजित किया जिसमें पुलिस ने बीच में बैठकर दोनों लाखों को खाना खिलाया।
(2) ⁠एक माह पूर्व थाना हस्तिनापुर के 7 साल पुराने बिलहारा गाँव के देवेंद्र राणा व सुनारपुरा के अनिल राणा जाटों का विवाद था। जिसमें 65 लाख रुपये का लेनदेन था, जिसे समझौते वाले हनुमान जी के दरबार में सुलझाकर 65 लाख रुपये देकर संतुष्टिपूर्वक समझौता किया गया।
(3) ⁠तीन साल पुराने जेसीबी विवाद को टकोली के सरपंच व कल्ली गुर्जर के विवाद को पुलिस ने सुलझाया था। आये दिन पारिवारिक विवादों को पुलिस के द्वारा समझौते वाले हनुमान जी के समक्ष सुलझाया जा रहा है और जनता के द्वारा भी बात मानी जा रही है।