प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के सदस्य श्री मनोज श्रीवास्तव व्हीसी के जरिए ग्वालियर व चंबल संभाग के कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों से करेंगे चर्चा
27 अक्टूबर को होगी यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
ग्वालियर 23 अक्टूबर 2024/ राज्य शासन द्वारा प्रदेश की प्रशासनिक इकाईयों अर्थात संभाग, जिला, उपखंड, तहसील व विकासखंडों के परिसीमन (सृजन व सीमाओं में परिवर्तन) एवं युक्तियुक्तिकरण के लिये “मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुर्नगठन आयोग” गठित किया गया है। राज्य शासन ने प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग में सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव को सदस्य नियुक्त किया है। श्री मनोज श्रीवास्तव 27 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, मुरैना एवं भिण्ड जिले के कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ से प्रशासकीय इकाइयों के पुनर्गठन के संबंध में चर्चा करेंगे।
संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री ने ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों के कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ से एनआईसी के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला स्तर पर प्रशासकीय इकाई के पुनर्गठन के संबंध में यदि कोई कार्ययोजना तैयार की गई हो तो उसे संभाग आयुक्त कार्यालय में उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है