Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पति व नन्दोई को झूठे हत्या का प्रयास के प्रकरण में फंसाने वाली आरोपिया पत्नी व उसके भाई सहित चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर। 23.10.2024
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 13.07.2023 फरियादिया सलोनी जाटव पत्नी विष्णु जाटव उम्र निवासी पुल का पुरा ने रिपोर्ट लेख कराई थी कि उसकी शादी वर्ष 2018 में विष्णु जाटव निवासी लालौट मुरैना के साथ हुई थी। पति विष्णु से उसका दहेज एक्ट और मारपीट का कोर्ट में केस चल रहा है। वर्तमान में वह अपने मायके पुल का पुरा में रह रही थी। दिनांक 13.07.2023 की रात को जब मेरी मम्मी व भाई विवेक दवाई लेने घाटीगांव में पवन डाक्टर के यहां गये थे, मैं घर पर अकेली थी तभी दरवाजा खटखटाने की आवाज आई, मैंने दरवाजा खोलकर देखा तो मेरा पति विष्णु जाटव व नन्दोई रवि जाटव गेट पर खड़े थे, गेट खोलने के बाद विष्णु व रवि अन्दर आये, और विष्णु ने कट्टे से मुझे जान से मारने की नीयत से मेरे ऊपर गोली चलाई जो मेरे बायें हाथ की बाजू में लगी, गोली लगने से मैं चिल्लाई तो विष्णु व रवि वहां से भाग गये। गोली की आवाज सुनकर आस पडोस में रहने वाले लोग इकट्ठा हो गये जिन्होने मुझे ईलाज के लिये अस्पताल भर्ती करवाया। उक्त रिपोर्ट पर से थाना घाटीगांव में आरोपी पति विष्णू व नंन्दोई रवि के खिलाफ अप.क्र. 107/23 धारा 307 34 ताहि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो किसी ने भी फरियादिया के पति व नंन्दोई को उसके घर पर आते जाते नही देखना बताया गया। जिस पर से घाटीगांव पुलिस को उक्त घटना संदेहास्पद लगी, जिसकी जानकारी थाना प्रभारी घाटीगांव द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों की दी गई। उक्त संदिग्ध घटना संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) ग्वालियर श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान को उक्त प्रकरण की बारिकी से जॉच कराकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी घाटीगांव श्री शेखर दुबे के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घाटीगांव निरी0 जीवनलाल माहौर द्वारा उक्त प्रकरण की बारिकी से जांच की गई। दौराने विवेचना पुलिस टीम की गई जांच में ज्ञात हुआ कि घटना के समय नत्था गुर्जर व रामलखन रजक को फरियादिया के घर आते जाते देखा गया था। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये संदेही नत्था गुर्जर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसके द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया, पुलिस टीम द्वारा जब गहनता से पूछताछ की गई तो संदेही नत्था गुर्जर ने उक्त घटना फरियादिया सलोनी जाटव व उसके भाई विवेक के कहने पर सलोनी के पति विष्णु जाटव व नन्दोई रवि जाटव को फसाने के लिये अपने साथी रामलखन रजक व विवेक के साथ मिलकर उक्त घटना कारित करना बताया। पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त कट्टा आरोपी नत्था गुर्जर से विधिवत जप्त किया गया। थाना घाटीगांव पुलिस टीम ने जांच में पाया कि फरियादिया ने अपने पति विष्णु जाटव तथा नन्दोई रवि जाटव को हत्या के प्रयास के प्रकरण में क्षूठा फंसाने के उद्देश्य से उनके खिलाफ झूठा हत्या का प्रयास का प्रकरण कायम कराया गया था। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण में धारा 109, 193, 120बी ताहि 25/27 आर्म्स एक्ट की धारा इजाफा कर आरोपी नत्था उर्फ ऐहवरन गुर्जर, रामलखन रजक, विवेक जाटव, तथा सलोनी जाटव को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपीः-
(1) नत्था उर्फ ऐहवरन सिंह पुत्र सियाराम गुर्जर निवासी तिलावली हाल पुल का पुरा घाटीगाँव जिला ग्वालियर।
(2) रामलखन पुत्र शिवचरन रजक निवासी धुँआ रोड घाटीगाँव जिला ग्वालियर।
(3) विवेक जाटव पुत्र सुनील जाटव निवासी पुल का पुरा घाटीगाँव जिला ग्वालियर।
(4) सलोनी पत्नि विष्णु जाटव निवासी पुल का पुरा घाटीगांव जिला ग्वालियर।

जप्त हथियारः- घटना में प्रयुक्त कट्टा।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी घाटीगांव निरी0 जीवनलाल माहौर, उनि0 शैलेन्द्र सिंह गुर्जर(तत्कानील थाना प्रभारी घाटीगांव), उनि0 शिव सिंह गुर्जर एवं पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही है।