Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन -अमानगंज
रिपोर्ट – प्रदीप अवस्थी
क्षेत्रीय पत्रकारों ने संयुक्त पत्रकार संगठन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम अमानगंज तहसीलदार को सोपा ज्ञापन

पन्ना जिले के अमानगंज तहसील क्षेत्र के सभी पत्रकारों ने एकजुट होकर 24 अक्टूबर की शाम लगभग 4:00 बजे अमानगंज तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम अमानगंज तहसीलदार को ज्ञापन सोपा जिसमें उल्लेख किया गया कि पन्ना जिले में पुलिस पत्रकारों के प्रति दुर्भावना से पत्रकारों के साथ अभद्रता कर रही है जिससे पत्रकारों में खासा रोस व्याप्त है। देखा जा रहा है कि बेलगाम बृजपुर थाना प्रभारी के द्वारा शाहनगर थाना क्षेत्र के टिकरिया ग्राम में पत्रकार साथी सतीश विश्वकर्मा के साथ सरेराह बदतमीची कर कॉलर पकड़ मारपीट की गई एवं हाथ की उंगली को तोड़ दिया। जिससे पत्रकार साथी घायल है जिसका जिला चिकित्सालय में उपचार करवाया जा रहा है। साथ ही पुलिस द्वारा पत्रकार के ऊपर शासकीय कार्य में बाधा डालने का अपराध भी दर्ज किया है, इसके बाद से पत्रकारों में खास रोस व्याप्त है बीते दिनों अभी बृजपुर थाना प्रभारी भानु प्रताप द्वारा पन्ना में तीन चार पत्रकारों के साथ अभद्रता की थी जिससे पत्रकारों को यह लग रहा है कि पन्ना जिले की पुलिस जानबूझकर पत्रकारों के साथ अभद्रता कर रही है। अतः क्षेत्रीय एवं जिलेवासी पत्रकारों की प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से माँग है, कि ऐसे थाना प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए एवं आर्थिक क्षति भी पत्रकार को दिलवाया जाए। साथ ही पत्रकारों के हित के लिए कठोर कानून बनाया जाए एवं पत्रकारों की सुरक्षा हेतु निर्णय लिया जाए। साथ ही पत्रकार के ऊपर अवैधानिक तरीके से दर्ज किए गए मुकदमे पर खात्मा लगाया जाए। वही पत्रकारों ने कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो इसे इंसाफ पाना एक बेमानी साबित हो रहा है और पन्ना जिले में इसका उदाहरण बृजपुर के थाना प्रभारी बना रहे हैं। साथ ही पन्ना पुलिस अधीक्षक की कार्य प्रणाली भी संदेह के घेरे में दिखाई दे रही है, जो 7 दिन से पत्रकार प्रदर्शन कर रहे हैं। मगर पुलिस अधीक्षक पन्ना पूर्ण तरीके से सब इंस्पेक्टर भानु प्रताप के समर्थन में खड़े देखे जा रहे हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान वरिष्ठ पत्रकार चंपत राय तिवारी, प्रेम नारायण शर्मा, अमित द्विवेदी, पुष्पेंद्र विश्वकर्मा, आलोक मोदी, प्रदीप अवस्थी, रमाशंकर ओमरे, रविंद्र शर्मा सहित क्षेत्रीय पत्रकार मौजूद रहे।