आष्टा /किरण रांका

लहसुन प्याज व्यापारी संघ अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह
आष्टा नगर के लहसुन प्याज मंडी व्यापारी संघ द्वारा कृषि उपज मंडी सचिव मोहन मालवीय को दीपावली पर्व के पूर्व 26 अक्टूबर से 3 नवंबर तक लहसुन प्याज मंडी नीलामी बंद रखने हेतु लहसुन प्याज व्यापारी संघ अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने आवेदन के माध्यम से अवगत कराते हुए सूचना कृषि उपज मंडी कार्यालय में दी है सभी किसान भाइयों को दीपावली पर्व की अग्रिम बधाई शुभकामनाएं देते हुए किसान भाइयों से निवेदन किया है कि अपनी उपज दीपावली के पश्चात बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ सभी व्यापारीगण नवीन कृषि उपज मंडी में दीपावली शुभ मुहूर्त 4 नवंबर दिन सोमवार प्रातः 10:00 बजे नगर पुरोहित पंडित मनीष पाठक द्वारा पूजन अर्चना एवं मंत्रउच्चारण के साथ नीलामी प्रारंभ होगी जिसमें सभी किसान बंधु व्यापारी भाई व कृषि उपज मंडी अधिकारीगण, पत्रकारगण एवं राजनीतिक दल के सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे फल सब्जी मंडी व्यापारी संघ की ओर से आमंत्रित सभी का स्वागत सम्मान किया जाएगा
फल सब्जी मंडी अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति देते हुए सभी को दीपावली पर्व की बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है