पैरालीगल वॉलेन्टियर के लिए 9 नवम्बर तक आवेदन मांगे
ग्वालियर 25 अक्टूबर 2024/ जरूरतमंदों को विधिक सलाह एवं सहायता प्रदान करने के इच्छुक सेवाभावी नागरिकों को जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पैरालीगल वॉलेन्टियर के रूप में कार्य करने का सुअवसर है। इसके लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 9 नवम्बर को सायंकाल 5 बजे तक आवेदन मांगे गए हैं। इस तिथि तक नवीन जिला न्यायालय परिसर स्थित विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में आवेदन जमा किए जा सकते हैं।
जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आशीष दवंडे ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा तहसील विधिक सेवा समिति डबरा व भितरवार के अंतर्गत नि:शुल्क विधिक सहायता योजना, नालसा व सालसा द्वारा संचालित योजनायें, पुलिस थानों में समाज के कमजोर, पिछड़े व पीड़ित व्यक्तियों, गुमशुदा बच्चों एवं लीगल एड क्लीनिक में आने वाले व्यक्तियों को विधिक सलाह एवं सहायता प्रदान करने के लिये पैरालीगल वॉलेन्टियर नियुक्त किए जायेंगे। विस्तृत जानकारी के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है