Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिन किसानों पर फार्मर आईडी होगी आगे से उन्हीं को मिलेगा किसान सम्मान निधि का लाभ
30 नवम्बर तक बनवाई जा सकती हैं फार्मर आईडी
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने की जल्द से जल्द फार्मर आईडी बनवाने की अपील
ग्वालियर 25 अक्टूबर 2024/ किसानों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगम एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के लिये ग्वालियर जिले में भी शासन के निर्देशों के तहत किसानों की फॉर्मर आईडी बनाई जा रही है। फार्मर आईडी 30 नवम्बर तक बनवाई जा सकती हैं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले के किसान भाईयों से ऑनलाइन स्वयं अथवा स्थानीय युवा सर्वेयर, नागरिक सुविधा केन्द्र (सीएससी), पटवारी, सहकारी समिति या पीडीएस की दुकान के माध्यम से अपनी फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील की है।
फार्मर आईडी इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिसम्बर माह के बाद उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी फॉर्मर आईडी होगी। इसलिए किसान भाई अपनी फार्मर आईडी अवश्य बनवा लें। किसान भाई आधारकार्ड, समग्र आईडी, खसरा/खतौनी की प्रतिलिपि व मोबाइल नम्बर इत्यादि के आधार पर अपनी फार्मर आईडी बनवा सकते हैं।
ज्ञात हो एग्रीस्टैक व्यवस्था के तहत शासन द्वारा किसानों की फार्मर आईडी बनवाई जा रही है। एग्रीस्टैक भारतीय कृषि क्षेत्र के लिए एक डिजिटल इकोसिस्टम है। यह किसानों को वास्तविक समय में जानकारी और सेवाएं देने के लिए बनाया गया है। एग्रीस्टैक के ज़रिए, किसानों को खेती से जुड़ी कई तरह की जानकारी मिलती है, जैसे कि मौसम, मिट्टी की स्थिति, फसल सलाह, बाज़ार की कीमतें, बीमा, और ऋण जैसी वित्तीय सेवाएं। साथ ही किसानों की आर्थिक भलाई को बढ़ावा देने वाली कृषि पद्धतियों को सुनिश्चित करना भी एग्रीस्टैक का प्रमुख उद्देश्य है।