खरीफ उत्पादन व रबी फसलों की तैयारियों की संभागीय समीक्षा बैठक 4 नवम्बर को
कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सुलेमान करेंगे समीक्षा
ग्वालियर 25 अक्टूबर 2024/ ग्वालियर व चंबल संभाग के सभी जिलों की खरीफ 2024 एवं रबी फसल की तैयारियों की समीक्षा 4 नवम्बर को होगी। प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त श्री मोहम्मद सुलेमान इस दिन प्रात: 10 बजे से संभाग आयुक्त कार्यालय के सभागार में दोनों संभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर यह समीक्षा करेंगे। इसके बाद क्षेत्र भ्रमण पर जायेंगे।
बैठक में कृषि एवं उससे जुड़े विभागों के प्रमुख सचिव व विभागाध्यक्ष तथा संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री सहित दोनों संभागों के सभी जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा कृषि एवं उससे जुड़े विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में किसान कल्याण तथा कृषि विकास, सहकारिता, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, पशुपालन, डेयरी, मछुआ कल्याण व मत्स्य विकास के विभागों द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया जायेगा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है