
मुख्यमंत्री ने सबके आरोग्य की कामना के साथ धन्वंतरि जयंती पर किया पूजन
भोपाल 29 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस पर्व पर निवास में धन्वंतरि पूजा कर दिन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान धनवंतरि को समर्पित धनतेरस पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि, धन-धान्य एवं आरोग्य की कामना की तथा सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में लिखा है कि “यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली व संपन्नता लेकर आए तथा सबके यश एवं वैभव में निरंतर वृद्धि होती रहे, माता लक्ष्मी और भगवान धन्वन्तरि से यही प्रार्थना है।”

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है