Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन -अमानगंज
रिपोर्ट – प्रदीप अवस्थी
दिनांक 09/11/2024

आज दिन शनिवार को अमानगंज नगर के साई मडपंम मैं भाजपा कार्यकर्ताओं की भाजपा संगठन चुनाव के संबंध में बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशांत चतुर्वेदी के नेतृत्व में हुई जिसमें शामिल हुए भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष पन्ना जिले सह चुनाव प्रभारी जय प्रकाश चतुर्वेदी, अमानगंज मंडल चुनाव अधिकारी अशोक तिवारी, ने भाजपा मंडल पदाधिकारी शक्ति केंद्र के संयोजक प्रभारी, मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महामंत्री और भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली बैठक में सर्व प्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर होली और चंदन लगाकर दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ हुआ उसके बाद मंच सीन अधिकारियों स्वागत सम्मान हुआ सर्वप्रथम भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत चतुर्वेदी ने अध्यक्ष की भाषण दिया उसके बाद भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष मस्तराम राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, लल्लू लाल रावत, रामलाल लखेरा, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सरिका खटीक, मुकेश चौबे, ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया के बाद अमानगंज मंडल चुनाव संगठन प्रभारी अशोक तिवारी ने आगामी बूथ चुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया और उन्होंने अपने भाषण में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन का एक सच्चा सिपाही है और भाजपा का कार्य कैसे करना है यह हमारे कार्यकर्ता को पहले से ही अनुभव है आज इसी कार्यकर्ताओं की बदौलत हमारे देश और प्रदेश में सरकार है हमें बूथ पर जाकर बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति का गठन करना है उसके बाद जिला संगठन चुनाव अधिकारी सह प्रभारी जयप्रकाश चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी उन्होंने कहा कि हम अभी आप लोगों ने घर-घर जाकर और हर बूथ पर भाजपा की प्राथमिक सदस्य बनाए उसके बाद सक्रिय सदस्य हम लोग बने हैं अब संगठन चुनाव हो रहे हैं इसमें अच्छे लोगों को पदाधिकारी बनाया जाए किसी भी व्यक्ति की सिफारिश पर पद न दिया जाए जो वास्तव में विधानसभा लोकसभा चुनाव में पार्टी का काम किया है और पार्टी को जिताया है ऐसे लोगों को ही समिति में रखा जाए जिन्होंने पार्टी का विरोध किया उनको शक्ति सदस्य भी नहीं बनाया जाएगा ऐसा चतुर्वेदी ने अपने भाषण में कहा उन्होंने कहा हमारा हर बूथ पर एक मनकी बात का प्रभारी हो, व्हाट्सएप ग्रुप का प्रभारी हो ऐसी उन्होंने पदाधिकारी के बारे में जानकारी दी हर बूथ पर कम से कम तीन महिलाओं को भी शामिल किया जाए ऐसा चतुर्वेदी ने अपने भाषण में कहा उसके बाद कार्यक्रम का आभार मंडल उपाध्यक्ष दीपक यादव ने किया कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री प्रदीप अवस्थी ने किया