आष्टा की नई कृषि उपज मंडी एवं कृषि संगोष्ठी भवन को लेकर की चर्चा मंत्री जी ने दिया आसश्वासन दोनों मांगे करेंगे पूरी
आष्टा /किरण रांका
मध्य प्रदेश शासन के कृषि मंत्री श्री एदलसिंह कंषाना आज आष्टा से भोपाल जाते वक्त होटल पर रुके। यहा आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने मंत्री का आष्टा विधानसभा क्षेत्र की ओर से स्वागत और सम्मान किया । भोपाल जा रहे हैं मंत्री श्री एदलसिंह कंषाना के होटल निकुंज पहुचने पर विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने उनसे मुलाकात कर उनका स्वागत और सम्मान किया । इस अवसर पर श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा में बन रही नई कृषि उपज मंडी के लंबे समय से अपूर्ण पड़े निर्माण कार्य के लिए फंड रिलीज करने तथा जल्दी से जल्दी उक्त मंडी का कार्य पूर्ण कर उसे शुरू करने को लेकर तथा आष्टा में किसानों के लिये कृषक संगोष्ठी भवन की मांग पूर्ण करने के लिए चर्चा की । कृषि मंत्री ने श्री इंजीनियर को भरोसा दिलाया है कि उनकी दोनों मांगों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें पूर्ण किया जाएगा

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*