Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सीहोर /किरण रांका


 दिनांक 24.11.2024 को सीहोर एवं आष्टा ट्रॉफिक पुलिस की संयुकत कार्यवाही ।
 अमलाहा चौकी थाना आष्टा अंतर्गत टोल टेक्स के पास की गई वाहन चेकिंग
 ओवर स्पीड के 15 , सीट बेल्ट के 03 ,कुल 18 वाहनों के चालान काटे गये जिनसे 17000/-समन शुल्क वसुला गया।
 इंटरसेप्टर मशीन से काटे गये चालान ।
 हाईवे पर ओवर स्पीड के कारण हो रही दुर्घटनाओं के मद्देनजर रखते हुये पुलिस अधीक्षक सीहोर के निर्देशन में की गई कार्यवाही।

दिनांक 24.10.2024 हाईवे पर तेजी गति से वाहन चलाने के कारण हो रही सडक दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से सीहोर पुलिस के द्वारा हाईवे पर ओवर स्पीड वाहनों के विरूद्द कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन मे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गीतेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन मे एवं निरी.रविन्द्र यादव के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए सीहोर ट्राफिक एवं आष्टा ट्रॉफिक व चौकी अमलाहा के बल ने संयुक्त कार्यवाही करते हुये .इंदौर-भोपाल हाईवे पर अमलाहा टोल टेक्स के पास वाहन चेकिंग की गई जिसमें 15 वाहनों की गति अधिक पाये जाने से ओवर स्पीड का चालान काटा गया वही 03 वाहन चालको द्वारा सीट बेल्ट नही पहनने पर पर उनके विरूद्द कार्यवाही की गई जिनमे कुल 18 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई जिसमें 17,000/- समन शुल्क वसूला गया ।उक्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।
कार्यवाही करने वाली टीमः-सूबेदार बृजमोहन धाकड,उनि. अजय जोझा ,उनि ललित गुप्ता,सउनि. जितेन्द्र सोनी,सउनि. शिवचरण परमार, प्र.आर. राकेश सिंह,प्र.आर. चंदर सिंह आर.हिम्मतसिंह,आर. पुष्पेन्द्र,आर. आनंद,सै. कमलसिंह आदि।