
संवाददाता/पंकज दुबे/मोरडोंगरी/उमरेठ/परासिया
कांग्रेस द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है कि ज्योति डेहरिया जी ने पुलिया निर्माण के लिए खाली आश्वासन दिया गया है,परन्तु यथा स्थिति भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश धुर्वे के अनुसार ग्रामीणों की समस्या की जानकारी लगने पर ज्योति डेहरिया जी जो कि ग्राम मोरडोंगरी में विगत दिनों कुछ परिवारों में निधन होने के कारण उन परिवारों से मिलने पहुंची थी और उस समय उनको कार्यकर्ताओ के द्वारा उक्त विषय मे जानकारी दी गई वे, कार्यकर्ताओं के साथ उक्त पुलिया जहाँ पर ग्रामीण जन कार्य कर रहे थे और jcb मशीन पंचायत के उपसरपंच श्री पीयूष सूर्यवंशी के सहयोग से कार्य कर रही थी वहाँ पहुंच कर उनके द्वारा तुरंत अनु विभागीय अधिकारी राजस्व परासिया और मुख्य कार्यापालन अधिकारी जनपद पंचायत परासिया से उस विषय में चर्चा कर के पुलिया निर्माण के लिए निर्देशित किया गया परन्तु कांग्रेस के विधायक को जानकारी लगने पर वो भी राजनीतिक रोटी सेकने उक्त स्थान पर पहुचें औऱ उन्होंने भी विधायक निधि देने की घोषणा की,
“परन्तु उनके द्वारा भाजपा और भाजपा प्रत्याशी रही ज्योति डेहरिया जी पर आश्वाशन देने का आरोप लगाया गया जो कि कांग्रेस की मानसिकता को दर्षाता है।”

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।