Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सरदारपुर से राहुल राठोड़

सरदारपुर – शासकीय विद्यालय में वर्ष 2016-17 से 2023-24 तक कक्षा 1 से 12 में 1223384 बच्चे कम हुई। इस अवधि में शासकीय विद्यालय में कक्षा 1 से 5 में 635434, कक्षा 6 से 8 में 483171 तथा कक्षा 9 से 12 में 104479 बच्चे कम हुए। स्कूल शिक्षा पर खर्च वर्ष 2016-17 में 16226.08 करोड़ से 80 प्रतिशत बढ़कर 2023-24 में मे 29468.03 करोड़ हो गया। शासकीय विद्यालय में प्रति विद्यार्थी औसत खर्च 2016-17 में रूपये 16672 से बढ़कर 2023-24 में रूपये 34631 हो गया। इस अवधि में कक्षा 1 से 8 के 317.48 करोड़ बच्चों को निशुल्क पुस्तके तथा निशुल्क गणवेश तथा 264.43 करोड़ बच्चों को मध्यान्ह भोजन दिया गया तथा इस पर कुल 8038.92 करोड़ व्यय किए गए। यह जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रश्न के उत्तर में लिखित में दी।
शिक्षा मंत्री ने जवाब देते हुए बताया कि 2016-17 से 2023-24 तक निजी विद्यालयों में भी बच्चों की संख्या में कमी हुई। कक्षा 1 से 5 में 625409, कक्षा 1 से 8 से 15656 तथा कक्षा 9 से 12 में 284986 बच्चे कम हुए। इस अवधि में निजी विद्यालयों में कुल मिलाकर कक्षा 1 से 12 में 926051 बच्चे कम हुए।
प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि शासकीय विद्यालय में कक्षा 1 से 8 पर 2010-11 में 105.29 लाख नामांकनांक 2022-23 में घटकर मात्र 65.48 लाख रह गए तथा शासकीय और निजी विद्यालय मे मिलाकर 2010-11 में 154.23 लाख नामांकनांक घटकर 2022-23 में 108.01 लाख हो गया। जबकि आबादी एक करोड़ से ज्यादा बढी। और स्कूलों में बच्चे 46.22 लाख कम हो गए। क्या सरकार स्कूलों में बच्चों की इस कमी को देखते हुए इस पर श्वेत पत्र जारी करेगी। इस पर स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि शासकीय तथा निजी विद्यालय में नामांकनांक में कमी का मुख्य कारण 0 से 6 वर्ष के आयु के बच्चों की जनसंख्या में कमी, चाइल्ड ट्रेकिंग के कारण डाटा शुद्धिकरण तथा छात्रों का शाला से बाहर हो जाना है इसलिए सरकार द्वारा श्वेत पत्र जारी नहीं किया जाएगा। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी ने दी।