संवाददाता/पंकज दुबे/छिंदवाड़ा/परासिया
“लोकेशन:छिंदवाड़ा पंचशील नगर ”
“छिंदवाड़ा जिले के छिंदवाड़ा नगरीय क्षेत्र गुलाबरा पंचशील नगर में चल भागवत महापुराण की कथा” आपको बता दें कि वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. श्री घनश्याम दूबे एवं स्व. श्री विष्णु कृष्ण तिवारी जी की स्मृति में चल रही भागवत महापुराण की कथा उक्त कथा शुभारंभ दिनांक 15 दिसम्बर सन् 2024 को मंडल पूजन उपरांत कलश यात्रा की निकाली गई इसके पश्चात व्यास पूजन उपरांत परम पूज्य आचार्य श्री अनुप महाराज जी के मुखार्ग बिंद से भागवत महापुराण कथा का प्रारंभ किया गया। जिसमें व्यासपूजन,भागवत माहत्मय की तो वही द्वतीय दिवस की कथा में सोनक प्रश्न,देवी कुंती स्तुति,परीक्षित के जन्म की कथा वर्णन किया तृतीय दिवस की कथा में ध्रुव चरित्र का प्रसंग सुनाया जिसमें गुरु महाराज ने यह बताया 5 वर्ष का बालक ध्रुव की आराधना से भगवान प्रसन्न अर्थात् भक्त के बस में है भगवान कड़ कड़ में है भगवान,अजामिल की कथा के प्रसंग में उन्होंने बताया कि अजामिल नाम के डाकू को भगवान ने स्वयं धर्म की और चलने का रास्ता दिखाया।
,प्रह्लाद का वर्णन किया,तो वही चौंथे दिवस की कथा में श्री हरि विष्णू के वामन अवतार की कथा के में बताया गया कि भगवान ने तीन पग पृथ्वी मागकर राजा बलि अहंकार खत्म किया,श्री राम अवतार का प्रसंग सुनाया, और फिर भगवान श्री के जन्म की कथा सुनाया जिसमें श्री कृष्ण के जन्म पर सभी श्रोता गणों ने खूब खुशियाँ मनाई ढोल बाजे बजाये गये,पटाखे आदि जलाये गये पंचम दिवस की कथा पूतना वध का प्रसंग गुरु जी महाराज के मुखार्ग बिंद से सुनाया जायेगा।

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच