*श्री महाकालेश्वर मंदिर में विभिन्न वस्तुएं दान में प्राप्त*
उज्जैन 26 अगस्त 2021। श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु पधारे लखनऊ के श्री विशेष कुमार यादव ने श्री महाकालेश्वलर मंदिर के पुजारी प्रतिनिधि श्री गौरव चन्द्रमोहन पुजारी की प्रेरणा से श्री महाकालेश्वर भगवान को चॉदी के पात्र भेंट किये जिसमें थाली, कटोरी, गिलास, मुकुट शामिल है।
इसी प्रकार पुजारी प्रदीप गुरू की प्रेरणा से लखनऊ के दानदाता श्री दीपक अवस्थी द्वारा एक 1 नग चॉदी का छत्र एवं पुजारी विजय शर्मा की प्रेरणा से श्री गौरव वर्मा द्वारा 2 समई भेंट की गई। सभी सामग्रियों को मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक श्री प्रतीक द्विवेदी ने प्राप्त किया गया तथा तीनों दानदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विधिवत रसीद प्रदान की गई।
यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक श्री प्रतीक द्विवेदी द्वारा दी गई।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है