Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बीजापुर घटना को लेकर पत्रकारों ने दिया राष्ट्रपति के नाम SDM सिहोरा को ज्ञापन

पत्रकार सुरक्षा को लेकर बनाया गया ठोस कानून जरूरी

बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की मौत को लेकर ज्ञापन सिहोरा: पत्रकार सुरक्षा को लेकर ठोस कानून बनाने हेतु राष्ट्रपति के नाम सिहोरा अनुविभाग अधिकारी रूपेश सिंघई को ज्ञापन सौंपा गया है।

1जनवरी 2025 को हाल में छत्तीसगढ़ में बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की दर्दनाक मौत से पूरा मीडिया जगत में जमकर आक्रोश है, इस मुद्दे से स्थानीय पत्रकारों की रक्षा के लिए ठोस कानून बनाने को लेकर हम पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ को मजबूत बनाएं सरकार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की रोड ठेकेदार ने भ्रष्टचार उजागर करने पर मौत के घाट उतार दिया ,बड़ी बेरहमी से पत्रकार को मारा गया जिसमें पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार सिर पर 15 फ्रैक्चर, लीवर के 4 टुकड़े कर दिए गए
इस घटना से मीडिया पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है

कोरोना में जागरूकता अभियान में पत्रकारों का रहा अहम रोल
प्रशासन शासन के जनजागरूकता से लेकर सरकार के विभिन्न मुद्दों से समाज को अवगत कराने वाले जमीनी स्तर के पत्रकारों की जान खतरे में आन पड़ी है। इसी तरह सिहोरा अनुविभाग के पत्रकारों को भी समय समय पर अवैध कार्यों में लिप्त माफियों के द्वारा
जानलेवा धमकी दी जाती रही है, घर में घुसकर पत्रकारों से मारपीट तक के मामले है, जिसमें पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला तो दर्ज हुआ लेकिन आज दिनांक तक उन आरोपियों की गिरफ्तारी तक नहीं हुई ,कही सिहोरा अनुविभाग बीजापुर जैसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है क्या?

सिहोरा अनुविभाग में लगातार अवैध मुरम, रेत, आयरन, रेड ऑक्साइड,बॉक्साइड माफियाओं के द्वारा पत्रकारों को उजागर करने के मामलों में पत्रकारों को लगातार धमकियां मिलती है। पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर ठोस कानून बनाए जाए जिससे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मजबूती से खड़ा रहे,इस ज्ञापन में सूर्यकांत पंचाली अमन अग्रवाल, रिज़वान मंसूरी, संतोष कुमार, अमित परोहा, ओम समद, उमेश यादव , शशांक तिवारी ने सिहोरा अनुविभागीय अधिकारी को राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा है।

जबलपुर से संभागीय ब्यूरो चीफ अमित परौहा की रिपोर्ट।