मैहर. मध्य प्रदेश कांग्रेस के द्वारा मैहर जिले के लिए नियुक्त किए गए प्रभारी गुरमीत सिंह मंगू एवं सह प्रभारी अजीत पटेल सभी ब्लॉकों की संघटनात्मक बैठक 9.1.2025 दिन गुरुवार को लेंगे जिला कांग्रेस मैहर के अध्यक्ष धर्मेश घई ने जानकारी देते हुए बताया है कि संगठन के प्रभारी एवं सह प्रभारी गुरुवार को सुबह ग्राम जूरा में 10:30 बजे नादान ब्लॉक कांग्रेस की बैठक , बदेरा मे 1:00 बजे ब्लॉक कांग्रेस बदेरा की बैठक,अमदरा मे 3:00 बजे अमदरा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक एवं शाम 5:00 बजे ब्लॉक कांग्रेस मैहर की बैठक कटनी रोड स्थित बारात घर में संपन्न होगी जिसमें संगठन से जुड़े प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा होगी साथ ही जिला अध्यक्ष धर्मेश घई ने सभी मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष पदाधिकारी पूर्व वर्तमान जनप्रतिनिधियों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आवश्यक रूप से बैठकों में सम्मिलित होने की अपील की है

More Stories
मैहर के ग्राम धतूरा में स्कूल के पास खुलेआम अवैध शराब बिक्री का आरोप, ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना
अमदरा पुलिस ने जुए के फड़ पर मारा छापा, 05 जुआड़ियों पर कार्यवाही, जप्त किए 3500/- रूपए
*मैहर जिले के साथ ग्राम पंचायत का भी होगा तेजी से विकास – श्रीकांत चतुर्वेदी*