Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

श की सामाजिक सुरक्षा

मैहर । जिले के लिए नियुक्त किए गए प्रभारी गुरमीत सिंह मंगू एवं सह प्रभारी अजीत पटेल सभी ब्लॉकों की संघटनात्मक बैठक नादान, बदेरा, अमदरा के पश्चात बरात घर के हाल मैहर ब्लॉक की बैठक ली सर्वप्रथम महात्मा गांधी जी और डॉक्टर अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के चित्र पर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं सेअलग-अलग मुलाकात कर प्रभारी एवं सह प्रभारी ने संगठनात्मक समस्याओं का निवारण चर्चा भी की।बैठक को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के द्वारा मैहर जिले के लिए नियुक्त प्रभारी गुरमीत सिंह मंगू ने कहा कि सिर्फ विचारधारा को मानना ही सब कुछ नहीं है। हमें पूरी प्रतिबद्धता के साथ पार्टी विचारधारा को बचाने के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग देश की समरसता को तोड़ रहे हैं उनके खिलाफ संघर्ष करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता सदैव तैयार रहें। सह प्रभारी अजीत पटेल ने बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के लिए निर्देशित करते हुए मैहर में कांग्रेस के मजबूत इतिहास का बखान किया
जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई ने कहा कि हम कांग्रेस के सिपाही हैं और पार्टी के निर्देशों का पूरी तरह पालन करने के लिए कृत संकल्पित हैं। वही ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने अपने संबोधन ने बताया कि विधानसभा में कांग्रेस का डीएनए बहुत मजबूत है हमारा संघर्ष हमारे अंदर के लोगों से जब होता है जब ही हम पर कोई प्रभावी हो सकता है नहीं तो यहां पार्टी हमेशा से प्रभावी भूमिका में रही है आने वाले दिनों में हम ऐतिहासिक सफलता की ओर प्रवेश करेगें प्रभारी अतिथियों को ब्लॉक कांग्रेस के द्वारा स्मृति चिन्ह के रूप में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की छायाचित्र भेंट किए गए बारी-बारी से सभी वरिष्ठ वक्ताओं ने अपने विचार भी रखें बैठक का संचालन सेवा दल अध्यक्ष अरुण तने मिश्र ने किया प्रमुख रूप से सभी वरिष्ठ नेता मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद चौरसिया पुष्पराज सिंह बघेल रामभद्र पांडे मनीष पटेल चूड़ामणि बाड़ोलिया रामराज सिंह रमेश प्रजापति नागेंद्र सराफ अमृत लाल पटेल रामू कोल राम सिंह बुंदेला कुलदीप पाठक सनी सिंह अक्षय कुमार रजनीश शर्मा पंकज मिश्रा पंकज कुशवाहा कुंजीलाल कुशवाहा अखिल मिश्रा समर्पण शुक्ला पुष्पेंद्र पांडे सुनील कोरी शारदा पटेल अखंड सिंह राजाराम कुशवाहा सौरभ गुप्ता मुकेश सेन अक्षय कुमार दहिया दिलीप दुबे मोहम्मद शरीफ दीनदयाल कोल चूल्हा भाई जान सुखलाल कुशवाहा पुष्पेंद्र कुशवाहा कंटू वंशकार राकेश वंशकार जान मोहम्मद वीरेंद्र नामदेव शशांक पटेल सरपंच रिगरा बाबर नसीब विक्रम कोल हरधन गिरधारी लाल अर्तनी नरेंद्र कुशवाहा रवि रविकर नरेंद्र लोधी सहित अनेक कांग्रेस जन मौजूद थे।