रुक्मणी विवाह बड़े ही धूमधाम से हुआ संपन्न
रुक्मणी विवाह बड़े ही धूमधाम से हुआ संपन्न
गुना । स्थानीय मानस भवन में अग्रवाल महिला महासभा के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के षष्टम दिवस की कथा के दौरान पूज्य गुरुदेव ने बताया कि आज बड़े ही हर्ष का विषय है एवं आप सभी सौभाग्यशाली हैं कि आप रुक्मणि विवाह में शामिल हुए ।
आज की कथा में रुक्मणी विवाह के शुभ अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी, ब्यापार एवं उद्योग महासंघ के ज़िलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने भगवान श्री कृष्ण रुक्मणि जी का पूजन किया एवं श्री भागवत महापुराण की आरती की तथा पूज्य गुरुदेव अरविन्द जी महाराज से आशीर्वाद लिया।
श्रीमद्भागवत कथा आरती में अग्रवाल ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष भगवान दास गर्ग, मानस भवन समिति के सचिव सुनील अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष निकलंक जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
आज की कथा में महाराज श्री ने उद्धव चरित्र एवं महा रासलीला का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कृष्ण ने जरासंध की बहन रुक्मणी का हरण कर विवाह किया एवं भगवान् ने गोपियों के साथ महारास किया।
प्रभु श्री कृष्ण ने मथुरा जाकर कंश का वध कर उद्दार किया एवं उग्रसेन जी को कारागार से निकालकर राज्य अभिषेक किया। उन्होंने कहा कि जीवन मे हमेशा आपके घर मे कोई दिन दुखी और अतिथि आये तो उसका सम्म्मान करना चाहिए एवं हमेशा अपने घर मे माता पिता का सम्मान करना चाहिए। सभी उपस्थित महिलाओं द्वारा भी आरती की गई ।



More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है