छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश ”
मध्य प्रदेश भाजपा के जिला अध्यक्षों की सूची पिछले दो सप्ताह से अटकी हुई थी वरिष्ठ नेताओं की आपत्ति के कारण इस सूची को रोका गया था लेकिन अब इस सूची को जल्द ही जारी किया जा सकता है। मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने एक बातचीत में कहा कि जिला अध्यक्षों की सूची अगले 24 घंटे में जारी हो जाएगी। इस सूची में महिलाओं, अनुसूचित जाति और आदिवासियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। सबसे ज्यादा फोकस महिलाओं पर किया गया है। आने वाले समय में 33 फीसदी महिलाओं को
संसद और विधानसभाओं में आरक्षण लागू करने के लिए महिलाओं को आगे लाना होगा। 62 में से 8 जिलों की भाजपा अध्यक्ष महिलाओं को बनाया गया है पिछली बार सिर्फ एक ही महिला जिला अध्यक्ष थी। इसी तरह से पूरे मध्य प्रदेश में 1313 मंडल अध्यक्ष में से भी इस बार 50 महिलाओं को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। वीडी शर्मा ने बताया कि इसी तरह इस बार 8 जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति वर्ग के नेताओ को बनाया गया है तो 8 जिला अध्यक्ष आदिवासी नेताओं को बनाया गया है। जिला अध्यक्षों की सूची में घोषणा होने में देरी होने की वजह भी वीडी शर्मा ने महिलाओं, एससी, एसटी को प्रतिनिधित्व देने और सभी सामाजिक समीकरणों को साधने में लगने वाला समय बताया है। प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि केंद्रीय नेतृत्व ने जिला अध्यक्षों की सूची पर मोहर लगा दी है अगले 24 घंटे में यह सूची कभी भी जारी हो जाएगी।
More Stories
ग्राम पंचायत खजरी अंतू के पूर्व सरपंच एवं कृषक दुर्गा प्रसाद यादव की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
*‼️छिन्दवाड़ा विशेष पुलिस टीम ने 05 वर्षों से फरार एक्सीडेंट के प्रकरण में वांछित 5,000/- रुपये ईनाम उद्घोषित फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार।
नेकी की एक्टिवा प्रोजेक्ट के तहत इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने जरूरतमंदों के घरों में जलाए दीपक