आष्टा/किरण रांका
स्थानीय गोकुल धाम में प्रभु प्रेमी संघ के तत्वाधान में आचार्य महामंडलेश्वर जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरी द्वारा स्थापित प्रभु प्रेमी संघ द्वारा प्रतिवर्षानुसार हिंदू नव वर्ष का भव्य आयोजन गोकुल धाम में चैत्र प्रतिपदा संवत 2082 रविवार दिनांक 30 मार्च को सुबह 8.30 बजे 10.30 बजे तक होगा इस आशय की जानकारी देते हुए अध्यक्ष सुरेश पालीवाल महासचिव प्रदीप प्रगति ने बताया कि राजधानी भोपाल के ख्यात नाम प्रवचन कार मोटिवेशनल वक्ता डॉ सुरेन्द्र बिहारी गोस्वामी के मुख्य उद्बोधन के साथ स्थानीय प्रसिद्ध संगीत कार भजन गायक राम श्रीवादी की प्रस्तुति होगी , गुड़ी पूजन के साथ ही समूचे ब्रह्मांड में सनातन हिन्दू धर्म तथा काल गणना के वैज्ञानिक पहलुओं पर चर्चा कर भजन पूजन कीर्तन अर्चन आरती होगी । प्रभु प्रेमी संघ ने सभी नगरवासियों से आग्रह किया गया है कि सपरिवार इस आयोजन में समय पर पधारें ।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।