Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गुनौर विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण नगर परिषद ककरहटी के विभिन्न वार्डों के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया

गुनौर विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
नगर परिषद ककरहटी के विभिन्न वार्डों के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया
——–
गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुनौर का आकस्मिक निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपस्थित मरीजों से चर्चा कर दवा वितरण व जांच सहित अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त की। विधायक ने ग्रीष्मकाल में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी चिकित्सकों को दिए। इसके अलावा अलग-अलग कक्ष में जाकर भी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। विधायक ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने तथा मरीजोें की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।
विधायक डॉ. वर्मा ने मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास के चतुर्थ चरण अंतर्गत नगर परिषद ककरहटी में अलग-अलग वार्डों में 1 करोड़ 69 लाख रूपए लागत राशि के सीसी रोड, नाली एवं मुक्तिधाम निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर उपस्थित सागर जिले के मकरोनिया विधानसभा विधायक प्रदीप लारिया द्वारा समरस प्याऊ का शुभारंभ किया गया। विधायक ने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सुशील त्रिपाठी, दीपक शर्मा, लक्ष्मी चौधरी, वर्षा त्रिपाठी, राजकिशोर पाण्डेय, गजराज यादव एवं विनोद तिवारी और समस्त पार्षदगण भी उपस्थित रहे।