Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गुनौर विधानसभा में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे: विधायक डॉ. वर्मा ग्राम बड़वारा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हुआ हितग्राही सम्मेलन, स्वीकृति पत्रों का किया वितरण

गुनौर विधानसभा में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे: विधायक डॉ. वर्मा
ग्राम बड़वारा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हुआ हितग्राही सम्मेलन, स्वीकृति पत्रों का किया वितरण
———–
गुनौर विधानसभा क्षेत्र को समस्त जनहितैषी एवं विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। इन्हें समय सीमा में पूर्ण भी किया जाएगा। विकास के मामले में गुनौर नया आयाम स्थापित करेगा। समस्त पात्र व्यक्तियों को विभागीय योजनाओं से लाभांवित करने का प्रयास किया जाएगा। यह बात विधायक गुनौर डॉ. राजेश वर्मा ने ग्राम पंचायत बड़वारा में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हितग्राही सम्मेलन के कार्यक्रम में कही। उन्होंने छूटे हुए लोगों से आवास प्लस सर्वे के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 30 अप्रैल के पूर्व आवेदन करने का आग्रह भी किया। इस अवसर पर हितग्राहियों का सम्मान कर स्वीकृति पत्रों का वितरण भी किया गया।
विधायक डॉ. वर्मा ने कहा कि गुनौर क्षेत्र में सड़क एवं बिजली सहित समस्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। हितग्राहियों को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी योजनाओं की राशि का वितरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में गरीब कल्याण के विजन के साथ एवं जाति व दल के भेदभाव के बगैर नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। इसी क्रम में प्रत्येक गरीब परिवार को स्वयं के पक्के आवास के लिए पीएम आवास योजना भी संचालित की जा रही है। विधायक ने कहा कि पीएम आवास योजना के लाभ से वंचित एवं छूटे परिवारों को नवीन सर्वे में शामिल कर लाभांवित किया जाएगा। इससे प्रत्येक व्यक्ति के पक्के घर का सपना भी साकार होगा। इस महत्वाकांक्षी योजना में क्रमशः कार्य पूर्णता के साथ निर्धारित समय सीमा में किस्त राशि का वितरण भी सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने इसके लिए संचालित एप सुविधा की जानकारी भी दी। माताओं एवं बहनों के सशक्तिकरण के लिए भी केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा समन्वित प्रयासों की जानकारी से भी अवगत कराया। विधायक ने पीएम आवास योजना के हितग्राही सम्मेलन एवं स्वीकृति पत्र वितरण के कार्यक्रम को अद्भुत बताया।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी द्वारा कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों को आवास प्लस सर्वे की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सर्वे के जरिए जिले में एक लाख 25 हजार नवीन हितग्राहियों को पीएम आवास योजना के लाभ के लिए चिन्हांकित किया गया है। चयनित हितग्राहियों के अलावा प्रतीक्षा सूची के हितग्राहियों को भी आवास योजना का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने वंचित हितग्राहियों से शेष पांच दिवसों में अनिवार्य रूप से योजना के लाभ के लिए अपना नाम जुड़वाने और आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर सुरेश कुमार, जनपद पंचायत सीईओ आनंद शुक्ला एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे