Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जल गंगा संवर्धन अभियान
विधायक के नेतृत्व में जनसहभागिता से प्राचीन तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का हुआ शुभारंभ
——-
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शुक्रवार को गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा के नेतृत्व में ग्राम बड़वारा के प्राचीन सूंघा बाबा तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य जनसहभागिता से प्रारंभ कराया गया। विधायक डॉ. वर्मा ने पूजन उपरांत स्थानीयजनों से तालाब के सौंदर्यीकरण एवं मरम्मत कार्य में आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान प्रदेश सरकार की अनूठी पहल है। विभागीय स्तर पर संचालित कार्यों के अलावा जनसहभागिता से सार्थक प्रयास की बदौलत निरंतर घटते जल स्तर में सुधार परिलक्षित होगा। इससे अगली पीढ़ी भी लाभांवित होगी।
विधायक ने कहा कि आमजन अभियान की विभिन्न गतिविधियों में स्थानीय स्तर पर भागीदारी जरूर करें। साथ ही गांव को स्वच्छ एवं अच्छा बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। विधायक डॉ. वर्मा ने कहा कि ग्रामवासियों की मांग पर जनभागीदारी के साथ ही विधायक निधि से भी प्राचीन तलैया का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। इसके अलावा बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य सहित बिहारी जू मंदिर का जरूरी कार्य भी शुरू होगा। विधायक ने प्राचीन तलैया के सौंदर्यीकरण कार्य में सहयोग करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया। महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकालकर आमजनों से जल गंगा संवर्धन अभियान में जुड़ने की अपील की गई।
इस अवसर पर कलेक्टर सुरेश कुमार, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी उपस्थित रहे