Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


विधायक प्रताप ग्रेवाल सहित न.प. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद रहे उपस्थित
सरदारपुर से राहुल राठोड़
सरदारपुर – शासन के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान का कार्य जिले भर मे चल रहा है विगत दिवस सरदारपुर दौरे के दौरान जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा जल संरक्षण के लिए रेल्वे विभाग के अधिकारियो को माही नदी सरदारपुर पर गहरीकरण करने के निर्देश दिए गए थे। बुधवार को विधायक प्रताप ग्रेवाल, अध्यक्ष मिनाक्षी अर्पित ग्रेवाल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चोहान की उपस्थिति मे माही नदी सरदारपुर पर गहरीकरण कार्य प्रारंभ हुआ। आगामी दिनो मे माही नदी भोपावर मार्ग पर भी गहरीकरण होगा जिससे माही नदी मे अधिक से अधिक जल एकत्रित होगा और जनता का उसका लाभ मिलेगा। इस दौरान विधायक ग्रेवाल ने जनता से माही नदी की काली मिट्टी कृषि कार्य हेतु ले जाने की अपील की। इस अवसर पर नगर परिषद् सीएमओ यशवंत शुक्ला, उपयंत्री कविता जमरे, पार्षद संजय जायसवाल, दिनेश यादव, अमरसिंह सोनेर, बबिता छोटु यादव, शांताबाई ताहाड, अर्पित ग्रेवाल, अंसार खान, आकाश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।