Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर 05 जून 2025/ विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर ग्वालियर में एक भव्य एवं प्रेरणास्पद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना और नागरिकों को जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्री ललित किशोर गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और उपस्थित जनसमुदाय को पर्यावरण की महत्ता पर प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “आज का दिन हमें प्रकृति से जुड़ने, उसकी रक्षा करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प लेने का अवसर देता है।”
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा “पुलिस प्रशासन केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और प्रकृति संरक्षण में भी सहभागिता निभाना हमारा दायित्व है। इस तरह के आयोजनों में युवा वर्ग और संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी एक सकारात्मक संकेत है।”
इस आयोजन का संयुक्त रूप से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), ग्वालियर शाखा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के सहयोग से सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सत्यवती फाउंडेशन और गुड पेशेंट केयर ने सहयोगी संस्थाओं के रूप में भागीदारी निभाई, वहीं श्रीराम हॉस्पिटल कार्यक्रम का हेल्थकेयर पार्टनर रहा।
कार्यक्रम में 100 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। इनमें मुख्यतः नीम, पीपल, गुलमोहर, कचनार एवं आम जैसे स्थानीय और पर्यावरण-अनुकूल पौधों को शामिल किया गया। पौधों की देखरेख और संरक्षण के लिए स्थानीय न्यायिक एवं प्रशासनिक स्टाफ के सहयोग से योजना बनाई गई है।
इस अवसर पर कई प्रमुख चिकित्सकीय एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ाया। कार्यक्रम में विशेष रूप से नगर निगम मजिस्ट्रेट श्री निशांत मिश्रा, डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार श्री भूपेंद्र कुशवाह, अतिरिक्त जिला न्यायधीश श्री रवि दोहरे, श्री सुरेश सिंह जमरा, व्यवहार न्यायधीश श्री शक्षम नरूला एवं श्री कुणाल वर्मा, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट श्री संजय यादव, डॉ. बृजेश सिंघल, डॉ. प्रशांत लहारिया, डॉ. राहुल सप्रा, डॉ. अरविंद मित्तल, समन्वयक आई ऍम ए कमेटी, डॉ गोपी शिवहरे, डॉ गायत्री नागोरी, डॉ कुसुम सिंघल व श्री संजय यादव आदि उपस्थित थे।
इन सभी विशिष्ट व्यक्तित्वों ने अपने विचार रखते हुए इस बात पर बल दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे “एक व्यक्ति – एक पौधा” के संकल्प को अपनाकर धरती को हरा-भरा बनाने में योगदान दें।
कार्यक्रम का संचालन गुड पेशेंट केयर से श्री हरीश पाल और सुश्री विभा भदौरिया ने किया। DLSA प्रतिनिधि श्री सनातन सेन ने सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता में भूमिका निभाने वालों की सराहना की।
क्रमांक/040/25