
झाबुआ से_अमित सिंह जादौन _केशव इंटरनेशनल स्कूल द्वारा नागरिक सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक नई पहल की शुरुआत की गई है। स्कूल में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की शपथ ली।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि स्कूल स्टाफ ने स्वेच्छा से हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से शुरू कर दिया है। अब सभी शिक्षक और कर्मचारी बाइक या स्कूटी चलाते समय हेलमेट पहनकर ही विद्यालय आएंगे। यह पहल विद्यार्थियों और समाज में एक सकारात्मक संदेश देने हेतु की गई है।
विद्यालय के संचालक श्री ओम जी शर्मा ने कहा:
“सुरक्षा कोई विकल्प नहीं, यह एक ज़िम्मेदारी है। अगर हम अपने बच्चों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाना चाहते हैं तो पहले हमें खुद उदाहरण बनना होगा।”
प्राचार्या श्रीमती शालू जैन जी ने बताया कि छात्र परिषद ने सभी अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे 15 जुलाई 2025 से विद्यालय परिसर में प्रवेश करने से पहले हेलमेट/सीट बेल्ट का उपयोग सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त, जो विद्यार्थी स्वयं टू-व्हीलर चलाकर विद्यालय आते हैं, उन्हें भी हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है।
विद्यालय परिवार आशा करता है कि यह पहल न केवल विद्यार्थियों को सुरक्षा के प्रति सजग बनाएगी, बल्कि समाज में एक जागरूक नागरिक के रूप में उनका व्यक्तित्व भी विकसित करेगी।

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सत्कारमूर्ती DIG श्री अंकित गोयल के मार्गदर्शन मे कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष एडवाइजरी जारी की गई……
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान