Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कल्याणपुरा

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को कल्याणपुरा शिवमय हो गया। शिवभक्ति की गूंज और भक्तों के जयकारों से हुआ नगर गूंजमान!
महाकाल की शाही सवारी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रही। सवारी को विशेष रूप से उज्जैन महांकाल की तर्ज पर तैयार किया गया था। पालकी में सवार हो कर महाकाल नगर भ्रमण पर निकले। जगह-जगह भक्तों ने उनका स्वागत किया।

शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यह यात्रा खेडापति पर संपन्न हुई। पूरे रास्ते में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। डमरू, ढोल की भक्ति धुन और शिवजी की पालकी ने माहौल को पूरी तरह शिवमय कर दिया।

पवित्र जल से अभिषेक नगर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही अभिषेक, भजन-कीर्तन और विशेष पूजन की शृंखलाएं चलती रहीं। खेड़ापति हनुमान से महादेव की पालकी नगर भ्रमण पर निकली। इसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। यात्रा में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। जयकारों के बीच शहर की हर गली शिवभक्ति में रंगी नजर आई।
हर-हर महादेव के जयघोष और डमरू की गूंज ने शहर की फिज़ा को आध्यात्मिक बना दिया। पूरा वातावरण ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे भगवान शिव स्वयं कल्याणपुरा में विराजमान हे!!!