अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज के प्रखंड के पदाधिकारी की घोषणा हुई। 
सरदारपुर से राहुल राठौड़
राजोद अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज तहसील सरदारपुर के अध्यक्ष पंडित रवि कुमार त्रिवेदी द्वारा समाज विस्तार एवं समाज के विकास हेतु सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सरदारपुर तहसील के 6 प्रखंड बनाए गए जिसमें चतुर्थ प्रखंड राजोद में सामाजिक सदस्यों की बैठक कर विभिन्न पदों पर पदाधिकारी की घोषणा की गई जिसमें सर्व सहमति से संरक्षक के पद पर पंडित श्री रमेश जी अग्निहोत्री राजोद , पंडित ओमप्रकाश जी शर्मा बरमंडल , पंडित चंद्रप्रकाश जी दवे लबरिया एवं संयोजक पद पर पंडित डॉ राजेंद्रजी उपाध्याय राजोद , पंडित पुष्कर जी शर्मा लाबरिया को बनाया गया । इसी के साथ उपाध्यक्ष पंडित डॉ सुमित जी मिश्र राजोद ,सहसचिव पंडित महेश जी शर्मा राजोद, सह कोषाध्यक्ष पंडित योगेन्द्र जी उपाध्याय सह मीडिया प्रभारी पंडित विजय जी द्विवेदी संदला को एवं सोशल मीडिया प्रभारी मोहित जी उपाध्याय बखत पूरा को पद पर नियुक्त किया गया सभी सदस्यों को समाज के अन्य सदस्यों ने बधाई दी

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है