*उगमनावास राजोद भक्त डाक ध्वज लेकर मंडफिया के लिए हुए रवाना*

सरदारपुर से राहुल राठौड़
श्री राम मंदिर उगमनावास राजोद के युवाओं द्वारा डाक कावड़ की तर्ज पर दी आज वार गुरुवार को श्री साँवरिया सेठ पैदल डाक ध्वज यात्रा प्रारंभ की गई, यह यात्रा श्री राम मंदिर उगमनावास से श्री साँवरिया सेठ धाम मंडफिया राजस्थान बिना रुके कुछ निश्चित समय में पहुंचेगी। यात्रा की शुरुवात भव्य ध्वज पूजन श्री राम भगवान की पुजन कर निकलें डिजे के साथ नगर के गांधी चौक , चामुंडा चौक,मुख्य मार्गो से होते हुए राजोद पहुंची जहां पर श्री शीतला माता मंदिर समिति सदर बाजार द्वारा ध्वज पुजन कर पुष्प वर्षा कर सभी यात्रियों का स्वागत किया।
नगर में कई जगह यात्रा का भव्य स्वागत भी किए गए, साथ ही नगरवासियों ने बड़े उत्साह के साथ यात्रियों को मंगलकामना के साथ रवाना किया। यात्रा को लेकर यात्रियों एवं नगरवासियों में लंबे समय से उत्साह था। श्री राम मंदिर उगमनावास से मंडफिया सांवरीया सेठ डाक ध्वज यात्रा पहुंचे गी। इस यात्रा में 105 युवा के मंडफिया सांवरीया सेठ के लिए रवाना हुए है।

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच