झाबुआ में मोदी उत्सव
झाबुआ से_अमित सिंह जादौन _आशा किरण संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सूरज डामोर के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्म दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की वरिष्ठतम सदस्य 90 वर्षीय श्रीमती पुष्पा कोठारी के हाथों से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात अनु डामोर ने 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं का तिलक कर उपहार देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष श्रीमती सूरज डामोर ने अपने संबोधन में कार्यक्रम का उद्देश्य बताया और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का आह्वान किया।
इस अवसर पर सभी उपस्थित महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. दीपेश टेलर द्वारा किया गया। साथ ही योग गुरु श्रीमती रुक्मिणी वर्मा ने ध्यान और योगाभ्यास कराया। श्रीमती कुंता सोनी ने खेल गतिविधियों का संचालन किया। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सामूहिक गान व विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।
अंत में खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली बालिकाओं व महिलाओं को देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती रितु सोडाणी ने किया।

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सत्कारमूर्ती DIG श्री अंकित गोयल के मार्गदर्शन मे कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष एडवाइजरी जारी की गई……
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान