*🛑UPDATED🛑 Jaipur District Administration Press Note- 1 (28-09-2025)*
*राज्यस्तरीय अमृता हाट को मिल रहा आमजन का अपार समर्थन*

*- रोजाना हजारों विजिटर्स से महिला स्वयं सहायता समूहों की हो रही आमद*
*- 70 लाख से अधिक की बिक्री से विक्रेताओं में खुशी की लहर*
*- 175 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तथा उद्यमी महिलाएं ले रहीं भाग*
*- 30 सितम्बर तक जवाहर कला केंद्र में होगा अमृता हाट का आयोजन*
*- महिला सशक्तिकरण के साथ हस्तकला और स्थानीय उत्पादों को भी मिल रहा प्रोत्साहन*
*जयपुर, 28 सितम्बर।* राज्य स्तरीय अमृता हाट का आयोजन 21 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025 तक जवाहर कला केंद्र, दक्षिण परिसर, जयपुर में किया जा रहा है। महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) और उद्यमी महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तकला और मूल्य संवर्धित उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री के इस आयोजन में हस्तकला प्रेमियों का हुजूम उमड़ रहा है।
महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश डोगीवाल ने बताया कि इस वर्ष अमृता हाट में 175 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और उद्यमी महिलाओं के साथ-साथ रूडा, उद्योग, ट्राइबल जैसे विभागों की महिलाओं ने भी स्टॉल लगाए हैं। उन्होंने बताया कि हाट को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। विगत एक सप्ताह में हजारों विजिटर्स ने हाट का अवलोकन किया और 70 लाख रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की गई, जिससे विक्रेताओं में उत्साह की लहर है।
डॉ. डोगीवाल ने बताया कि अमृता हाट में प्रतिदिन सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है, जो आगंतुकों को राजस्थान की समृद्ध कला और संस्कृति की झलक प्रदान कर रहे हैं। यह आयोजन न केवल महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि हस्तकला और स्थानीय उत्पादों को भी प्रोत्साहन दे रहा है।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।