जयपुर में देर रात जिम संचालक पर फायरिंग:लोकेंद्र सिंह को गोली लगने का एहसास तक नहीं हुआ; पार्टनर ने देखा तो बाजू से ब्लड निकल रहा था
जयपुर में एक जिम संचालक पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लोकेंद्र सिंह (32) के कंधे के नीचे लगी, जिसका उन्हें एहसास काफी देर बाद हुआ। बाजू में दर्द होने और ब्लड आने पर वह निजी अस्पताल गए, जहां से उसे एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया।आज सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के सर्जन लोकेंद्र सिंह के बाजू में फंसी बुलेट को निकालेंगे। घटना देर रात मानसरोवर थाना इलाके में वीटी रोड की है।
मानसरोवर थाना सीआई लाखन सिंह खटाना ने बताया कि भरतपुर निवासी लोकेंद्र सिंह नारायण विहार में जिम चलाते हैं। लोकेंद्र सिंह शनिवार देर रात जिम बंद कर जूस पीने के लिए वीटी रोड की तरफ बाइक से आ रहे थे उनके साथ जिम पार्टनर भूपेंद्र चौधरी (28) भी थे। इस दौरान लोकेंद्र सिंह पर रात करीब 10.30 बजे अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी।सीआई ने बताया कि लोकेंद्र सिंह को गोली लगने का एहसास ही नहीं हुआ। कुछ देर बाद उन्हें दर्द का हुआ। जिसके बाद लोकेंद्र सिंह ने अपने पार्टनर से बाजू में दर्द होने की बात कही। पार्टनर ने देखा तो कंधे से खून निकल रहा था। पार्टनर लोकेंद्र सिंह को निजी अस्पताल लेकर गया, जहां से डॉक्टर ने एसएमएस रेफर कर दिया।
एसएमएस हॉस्पिटल में निकलेगी बुलेट
घायल लोकेंद्र का एसएमएस हॉस्पिटल में डॉक्टर ऑपरेशन कर बाजू में फंसी बुलेट को निकालेंगे। जहां ऑपरेशन चल रहा है। बुलेट निकलने के बाद पता चलेगा कि गोली किस हथियार से चलाई गई थी। वहीं पुलिस ने क्राइम सीन के आसपास के इलाके में सर्च करना शुरू कर दिया है और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग