सरदारपुर मे कांग्रेस पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ ने वन्दे मातरम गीत का गायन किया
सरदारपुर से राहुल राठौड़
सरदारपुर – जिला कांग्रेस कमेटी धार के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर द्वारा शुक्रवार को विधायक कार्यालय सरदारपुर पर राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का सामूहिक गायन किया। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम मातृभमि के प्रति प्रेम व गर्व का प्रतीक है जो हमे देश के प्रति सम्मान और कर्तव्य की भावना जगाता है। इस दौरान पूर्व न.प. अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल, जिला कांग्रेस सचिव राजेन्द्र लोहार, न.प. उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अरविन्द जाट, केकडिया डामोर, कालु गणावा, पार्षद बबलु सोनेर, राजेश गुण्डिया, बलराम मकवाना, राहुल शर्मा, मांगीलाल डामर, बगदीराम सिंगार, विष्णु चौधरी, धीरज पाटीदार, अर्जुन मेडा, बहादुर भाबर, दिनेश भाबर, दौलतराम परमार, लक्की सोनगरा आदि उपस्थित रहे।

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच