भिण्ड – स्पीड-ब्रेकर पर उछलकर गिरने से घायल महिला को डायल-100 ने पहुँचाया अस्पताल
दिनाँक 28-11-2020 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल के माध्यम से समय 10:32 बजे सूचना प्राप्त हुई कि जिला भिण्ड के थाना मेहगांव के अंतर्गत तारागढ़ के पास एक बाइक सवार महिला का एक्सीडेंट हो गया है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। उक्त सूचना प्राप्ति पर डायल-100 कंट्रोलरूम ऑपरेटर पिन्टू गुर्जर द्वारा एफ.आर.व्ही.-11 को घटना का विवरण देकर तत्काल रवाना किया गया। एफ.आर.व्ही. स्टाफ आरक्षक पदम सिंह और पायलेट अवधबिहारी द्वारा मौके पर पहुँचकर बताया की स्पीड-ब्रेकर पर उछलकर गिरने से एक महिला नंदनी पत्नी अशोक सिंह चौहान उम्र 22वर्ष निवासी देवरा थाना मेहगांव घायल है। घायल को डायल-100 एफ.आर.व्ही. वाहन से स्वास्थ्य केंद्र मेहगांव उपचार हेतु भर्ती कराया गया।बाइक सवार ग्राम देवरा से जालोन उ.प्र- जा रहे थे ।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब