Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भिण्ड – तेज गति लोडर वाहन की चपेट में आने से मोटर साईकल सवार व भेड़ चरा रहा बुजुर्ग गम्भीर घायल डायल-100 ने उपचार हेतु पहुँचाया अस्पताल।

भिण्ड – तेज गति लोडर वाहन की चपेट में आने से मोटर साईकल सवार व भेड़ चरा रहा बुजुर्ग गम्भीर घायल डायल-100 ने उपचार हेतु पहुँचाया अस्पताल

दिनाँक 29-11-2020 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल के माध्यम से समय दोपहर12:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि जिला भिण्ड थाना गोहद के अंतर्गत मंगलम वेयर हाउस के सामने एक्सीडेंट होने से दो व्यक्ति गम्भीर घायल है। पुलिस सहायता कीआवश्यकता है। उक्त सूचना प्राप्ति पर डायल-100 कंट्रोलरूम ऑपरेटर नीरज सिंह द्वारा तत्काल एफ.आर.व्ही.- 13 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। एफ.आर.व्ही. स्टाफ आरक्षक कुलदीप और पायलेट जितेन्द्र शर्मा द्वारा मौके पर पहुँचकर बताया कि एक तेज गति लोडर वाहन चालक द्वारा तेजी व लापरवाही से चलाते हुए भेड़ चरा रहे बुजुर्ग भान सिंह उम्र 70 वर्ष व मोटर साईकिल सवार कमल सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी एचाया को टक्कर मार दी बाद लोडर वाहन पलट गया ।जिससे दोनों व्यक्ति गम्भीर घायल है। दोनो घायलो को डायल-100 एफ.आर.व्ही. वाहन से उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र गोहद भर्ती कराया गया।जहाँ से चिकित्सक द्वारा गम्भीर घायल बुजुर्ग भान सिंह को रेफर कर 108 वाहन के माध्यम से ग्वालियर भेजा गया ।अग्रिम कार्यवाही थाना स्तर पर की जा रही है ।