
आबकारी ने आज एक बार फिर कच्ची हाथ भट्टी शराब पर कार्यवाही की है, एवं शराब बनाने में उपयुक्त समान जप्त किया है।

आज दिनांक 28-10-2021को जिला ग्वालियर के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, आबकारी उपायुक्त नरेश कुमार चौबे जी एवं सहायक आबकारी आयुक्त संदीप शर्मा के निर्देशन में आमीन खान आबकारी उपनिरीक्षक के नेतृत्व में थाना करहिया के सहयोग से वृत्त भितरवार मे कंजरो के डेरे चक नकटा एवं लाल डाढा दबिश दी गई और कार्रवाई की गई इस कार्रवाई में 3000 केजी गुड लहान एवं 70 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई जप्त की गई सामग्री की कुल की अनुमानित कीमत 165000 रूपए आंकी गई की गई कार्रवाई में 3 अज्ञात प्रकरण कायम किए गए इस कार्यवाही मे आबकारी प्रधान आरक्षक बलवीर प्रसाद कटारे, रोशन लाल निबोरिया राजेंद्र जोनवार आबकारी आरक्षकों एवम करहिया थाने से राजजेन्द्र कुमार शर्मा एएसआई की सराहनीय भूमिका रही l लॉकडाउन के चलते अवैध मदिरा के परिवहन संग्रह ,निर्माण व विक्रय की रोकथाम व उस पर अंकुश लगाने हेतु एवं जहरीली शराब दुर्घटना की पुनरावृति न होने पाए इसके लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे जारी रहेगी।

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप
ग्वालियर में पंच दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ कल से